दिल्ली के अस्पताल ने बिना नर्सिंग स्टाफ के खोली नई मंजिलें
ख़बर संक्षेप में
डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ के बिना आठवीं और नौवीं मंजिल खुलने पर विरोध। ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेस फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि पर्याप्त स्टाफ के बिना नई सुविधा शुरू करने से काम का बोझ बढ़ेगा और मरीजों की सुरक्षा को खतरा होगा। अस्पताल 28 अक्टूबर से दोनों मंजिलों पर सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है।