
करौली के स्कूलों में कानूनी जागरूकता शिविर
ख़बर संक्षेप में
करौली जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में कानूनी जागरूकता शिविर लगाकर बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षित स्कूलों व बाल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। करौली, हिण्डौन, टोडाभीम, नदौती, सपोटरा, मंडरायल व श्री महावीरजी क्षेत्र के बच्चों को बताया गया कि हर विद्यार्थी को सुरक्षित माहौल में पढ़ने का अधिकार है। शिविर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित किए गए।