
झांसी कॉलेज ने छात्राओं को टैबलेट बांटें
ख़बर संक्षेप में
झांसी के पंडित रामगोपाल पटैरिया गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को डिजिटल शिक्षा को बढ़ाने के लिए टैबलेट मिले। वितरण में कॉलेज प्रबंधक रमेश पटैरिया और प्राचार्य डॉ. अंबिका प्रसाद पटैरिया शामिल हुए। अभिभावकों ने खुशी जताई कि छात्राओं को टैबलेट के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।