
डिग्री कॉलेज, गुरुग्राम में पावर प्वाइंट प्रतियोगिता : योगिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
ख़बर संक्षेप में
गुरुग्राम के जटोली मंडी स्थित राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ. इंदु राव की अध्यक्षता में आयोजित पावर प्वाइंट प्रतियोगिता में छात्राओं ने महिला स्वास्थ्य, उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण और कानूनी अधिकारों पर प्रस्तुति दी। प्रथम वर्ष एमए (भूगोल) की छात्रा योगिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लवीशा ने द्वितीय और खुशी ने विशेष स्थान प्राप्त किया।