
कानपुर: ऑनलाइन सर्वे की गड़बड़ी पर किसानों का आक्रोश
ख़बर संक्षेप में
नौरंगा गांव के किसानों ने ऑनलाइन फसल सर्वे में ज्वार को धान बताकर सरकारी केंद्रों पर बिक्री रोकने की शिकायत की। देवेंद्र कुमार और नारायण प्रसाद का कहना है कि फसल तैयार है, लेकिन गलत रिकॉर्ड के कारण आर्थिक नुकसान हो रहा है। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने सत्यापन और उच्च स्तरीय कार्रवाई का आश्वासन दिया।