
बाइक वेन्यू कार से टकराई, सवार गंभीर घायल, जयपुर रेफर
ख़बर संक्षेप में
चकचैनपुरा हवाई पट्टी के पास बाइक और वेन्यू कार की आमने सामने टक्कर में सवार गंभीर घायल हो गया। बाइक में आग लग गई और वह जलकर राख हो गई, युवक को उसी गाड़ी में जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।