
सूरिर क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिला
ख़बर संक्षेप में
मथुरा के सूरिर क्षेत्र में बेरा गांव के पास अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ने मेहंदी के रंग की कमीज पहनी हुई थी, जिसकी फोटो पहचान के लिए आसपास के थानों में भेजी जा रही है।