
आगरा एमएलसी चुनाव: आज से शुरू मतगणना
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में आगरा क्षेत्र के स्नातक और शिक्षक सीटों के लिए आज मतगणना शुरू हो रही है। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 12 जिलों से मतपेटियां पहुंच रही हैं। शिक्षक सीट के लिए 11 और स्नातक सीट के लिए 20 दौर की गिनती होगी। शिक्षक सीट का परिणाम मंगलवार देर रात या बुधवार तक आ सकता है। स्नातक सीट का परिणाम बुधवार को आ सकता है।