
लखनऊ एमएलसी चुनाव: आज 29 उम्मीदवारों का फैसला
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों के लिए वोटों की गिनती से आज 29 उम्मीदवारों का फैसला होगा। रमाबाई रैली स्थल पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रत्येक सीट के लिए अलग-अलग हॉल होंगे। मतपत्रों पर वरीयता क्रम से स्नातक सीट का फैसला हो सकता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम नतीजे घोषित किए जाएंगे।