
सपा में शामिल होने के बावजूद पूर्व विधायक सिनोद शाक्य भाजपा कार्यसमिति में
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ में दोपहर में अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल होने के बावजूद पूर्व विधायक सिनोद शाक्य का नाम बदायूं में सोमवार देर शाम जारी भाजपा कार्यसमिति की सूची में आ गया। उनके भाजपा सूची में शामिल होने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। सिनोद शाक्य दातागंज विधानसभा सीट के दावेदार हैं।