
5 शहरों में पटेल जयंती पर शुरू होगी कौशल योजना
ख़बर संक्षेप में
31 अक्टूबर को राज्य सरकार पांच शहरों में कौशल प्रशिक्षण और रोजगार क्षेत्र विकास योजना शुरू करेगी। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, झांसी और गौतमबुद्धनगर के युवाओं को उद्योग अनुकूल प्रशिक्षण मिलेगा। 75 जिलों में कौशल विकास और रोजगार सृजन का नेटवर्क बनेगा।