
साहित्य योगदान के लिए सोनभद्र में डॉ. शशांक शुक्ल सम्मानित
ख़बर संक्षेप में
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शशांक शुक्ल को राष्ट्रीय संचितना समिति एवं गुप्तकाशी विकास परिषद द्वारा सोनभद्र में आयोजित वाल्मीकि जयंती पर 'ऋषि सम्मान' प्रदान किया गया। पं. पारस नाथ मिश्र की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। डॉ. राजा पाठक ने वाल्मीकि रामायण को भारतीय संस्कृति का सनातन महाकाव्य बताया।