
सिरसा में नहर टूटने से 50 एकड़ फसल जलमग्न
ख़बर संक्षेप में
रिसालिया खेड़ा के पास नहर में 20 फुट की दरार आने से मम्मद खेड़ा में 50 एकड़ फसल में पानी भर गया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। सिंचाई विभाग ने दरार की सूचना मिलने पर हाइड्रों और दो जेसीबी मशीनों से मरम्मत शुरू कर दी। किसानों ने स्थायी मरम्मत और मुआवजे की मांग की है।