
अतरौली में कार की टक्कर में बाप-बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर
ख़बर संक्षेप में
रामघाट-कल्याण रोड पर मधौली बांबा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाप-बेटे की मौत हो गई। गंभीर घायल मोहित की मां को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस को सौंपे गए कार चालक को भी दीन दयाल अस्पताल में रखा गया है। दुधमा गांव में मातम छा गया है।