
नगर निगम ने जगजीवन नगर में 100 साल पुराने वाल्मीकि उद्यान का किया जीर्णोद्धार
ख़बर संक्षेप में
नगर निगम ने जगजीवन नगर, जौहराबाग, वार्ड 55 में 100 साल पुराने वाल्मीकि उद्यान का जीर्णोद्धार कर निवासियों के लिए ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को बढ़ाया। इस कार्य में हॉल की मरम्मत, शौचालय का निर्माण, रंगरोगन, नया गेट, इंटरलॉकिंग, बाउंड्री वॉल की मरम्मत और एसएस ग्रिल लगाने का कार्य किया गया। महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने प्रार्थना के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उद्यान का उद्घाटन किया।