
काली सिंध थर्मल प्लांट के कूलिंग टावर में मरम्मत के दौरान आग
ख़बर संक्षेप में
काली सिंध सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की यूनिट नंबर 1 के कूलिंग टावर में सोमवार को मरम्मत के दौरान तकनीकी चिंगारी से प्लास्टिक के जाल में आग लग गई। दमकल गाड़ियों के साथ अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। घटना से थर्मल प्लांट को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की जांच के लिए विशेष कमेटी का गठन किया गया है।