
भारत का पहला एकीकृत बायोप्लास्टिक प्लांट कुम्भी, लखीमपुर खीरी में निर्माणाधीन
ख़बर संक्षेप में
भारत का पहला एकीकृत बायोप्लास्टिक प्लांट कुम्भी, लखीमपुर खीरी में 3080 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार होने जा रहा है। इस प्लांट से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस प्लांट में 100 से अधिक छोटी फैक्ट्रियां स्थापित करने की योजना है, जिससे लखीमपुर खीरी में औद्योगिक विकास को और बढ़ावा मिलेगा।