
कानपुर में 1.2 लाख की कश्मीरी शाल प्रदर्शित
ख़बर संक्षेप में
कानपुर क्राफ्ट रूट प्रदर्शनी में 1.2 लाख की कश्मीरी शाल प्रदर्शित की गई है। हाथ से बुनी और कढ़ाई की गई इस शाल को बनाने में चार से पांच कारीगरों को छह से सात महीने लगे। कश्मीरी हस्तशिल्प से जुड़ी ज़ाहिदा अमीन ने इस शाल को बनाया है, जिसे हाल ही में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा मानद पीएचडी से सम्मानित किया गया है।