
जेईई-मेन के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 22 नवंबर
ख़बर संक्षेप में
जेईई-मेन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, छात्र 22 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर परीक्षा का विवरण जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि लगातार तीसरे वर्ष परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम या टाई-ब्रेकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। छात्रों को फॉर्म भरते समय जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है।