
गोरखपुर में मूर्ति विसर्जन विवाद में चाकू से हमला
ख़बर संक्षेप में
आर्यनगर में मूर्ति विसर्जन पर डांस को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय आकाश अग्रहरि पर रामवृक्ष स्वीट हाउस के पास चाकू और हथियार से हमला किया गया। आकाश के गर्दन, चेहरे और हाथ पर 32 टांके लगे हैं। परिवार का कहना है कि 6 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आकाश का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।