
8 कोटा एरिया में फिल्टर प्लांट की मरम्मत के लिए जलापूर्ति बंद
ख़बर संक्षेप में
अकेलगढ़ में फिल्टर प्लांट की मरम्मत कार्य के चलते आज कोटा के 8 एरिया में जलापूर्ति बंद रहेगी। रंगबाड़ी गांव क्षेत्र, कोलीपाड़ा, अनंतपुरा क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, भामाशाह मंडी क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। लोगों से अनुरोध है कि वे सुबह की आपूर्ति के समय अपनी जरूरत के अनुसार पानी का भंडारण कर लें।