वोट बचाओ देश बचाओ कांग्रेस की संयुक्त बैठक
ख़बर संक्षेप में
'वोट बचाओ देश बचाओ' अभियान के तहत सोमवार को दोपहर एक बजे होटल निहाल पैलेस में भरतपुर और डीग जिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक होगी। जिला संगठन महामंत्री योगेश सिंघल ने इस कार्यक्रम की घोषणा की। अहमदाबाद के पूर्व विधायक और महापौर हिम्मत सिंह पटेल पर्यवेक्षक होंगे। पटेल पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में शामिल होंगे।