
कानपुर में कुर्मी क्षत्रिय सभा का विस्तार, निशा सचान निर्वाचित प्रदेश महिला अध्यक्ष
ख़बर संक्षेप में
कुर्मी क्षत्रिय सभा लखनऊ द्वारा आयोजित एसएस पैलेस, किदवई नगर, कानपुर में आयोजित बैठक में निशा सचान को प्रदेश महिला इकाई का अध्यक्ष चुना गया। संगठन के विस्तार में प्रीति पटेल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, रश्मि पटेल को उपाध्यक्ष और नीलम उत्तम को महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रो. असित पटेल को महाराष्ट्र का समन्वयक बनाया गया। सभा का मुख्यालय खारी नगर, लखनऊ में है।