
कानपुर देहात में किशोरी से छेड़छाड़ के 22 दिन बाद एफआईआर दर्ज
ख़बर संक्षेप में
2 अक्टूबर को एक किशोरी से छेड़छाड़ कर उसे खेतों में घसीटने की कोशिश की गई। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन एफआईआर के बजाय एनसीआर दर्ज किया गया। मां की शिकायत पर एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने 23 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।