
ग्रीन बेल्ट सौंदर्यीकरण घोटाला: जोन-2 में 1700 गड्ढे मिले, साइट पर मिले 1200
ख़बर संक्षेप में
कानपुर के ग्रीन बेल्ट सौंदर्यीकरण कार्यों में लाखों रुपए का घोटाला सामने आया है। जांच में मिट्टी भरने, निराई-गुड़ाई और लोहे की रेलिंग के वजन में गड़बड़ी पाई गई। कमेटी ने दोनों कार्यों में 2.89 लाख रुपए की कटौती करने की सिफारिश की। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।