
प्रशिक्षु सिपाही शोएब और हरीश ने बदायूं पुलिस लाइन मैराथन जीती
ख़बर संक्षेप में
पुलिस स्मृति दिवस पर बदायूं में रिजर्व पुलिस लाइन से आयोजित मैराथन को प्रशिक्षु सिपाही शोएब और हरीश ने संयुक्त रूप से जीता। राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को सहायक पुलिस अधीक्षक सुमेध मिलिंद जाधव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन ने बदायूंवासियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन और भाईचारे का संदेश दिया।