
गाजियाबाद: गुलदार मेट्रो स्टेशन के पास डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत
ख़बर संक्षेप में
गाजियाबाद के गुलदार मेट्रो स्टेशन के पास ओवरलोड डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। उसे संयुक्त अस्पताल ले जाया गया। घटना शनिवार को रात करीब 11 बजे मधुबन बापू धाम थाना क्षेत्र के पास हुई। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।