
सीतापुर में गन्ने के खेत में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म
ख़बर संक्षेप में
सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र में आठ साल की बच्ची को ग्राम प्रधान के नौकर अशोक यादव ने गन्ने के खेत में बुलाकर दुष्कर्म किया। बच्ची खून से लथपथ घर लौटी और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।