परिवहन निरीक्षक निलंबित, जांच प्रस्तावित
ख़बर संक्षेप में
परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा सवाई माधोपुर के परिवहन निरीक्षक हनुमान मीणा को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान मीणा का मुख्यालय प्रधान कार्यालय, जयपुर होगा, जिसमें निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। राजस्थान सिविल सेवा नियम, 1958 के तहत विभागीय जांच प्रस्तावित है।