अलवर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता 5 नवंबर से शुरू
ख़बर संक्षेप में
अलवर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा 5 नवंबर से फोर्स टेबल टेनिस अकादमी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर वर्ग में पुरुष एकल, महिला एकल, बॉयज-गर्ल्स एकल, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में प्रतियोगिता होगी। अलवर की टीम 23 से 27 नवंबर तक भरतपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।