
बारिश की चेतावनी के बाद नोएडा में सुपरकूल मौसम
ख़बर संक्षेप में
अगले तीन घंटे के लिए नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अचानक हुई बारिश के बाद मौसम सुपरकूल होने की उम्मीद है। साथ ही गरज के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है और 28 अक्टूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश हो सकती है।