आगरा सिटी में आज विविध कार्यक्रमों का आयोजन
ख़बर संक्षेप में
आगरा सिटी में आज धार्मिक, स्वास्थ्य, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। चौथे सिख गुरु रामदासजी का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा कच्छीपुरा, आगरा कैंट में सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा। 44 दिवसीय श्री पार्श्वनाथ कल्याण स्त्रोत मंदिर विधान का नवम दिन श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कालाकुंज, मारुति एस्टेट, शाहगंज में सुबह 7 बजे होगा।