मून स्कूल ओलम्पिक 2026 का कार्यक्रम जारी
ख़बर संक्षेप में
20वें मून स्कूल ओलम्पिक-2026 का कार्यक्रम और आयोजन स्थल घोषित कर दिया गया है, जिसमें बेटियों को समर्पित 24 खेल शामिल हैं। सभी खेलों के लिए ड्रॉ 27 अक्टूबर को मानस नगर स्थित मून टीवी कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह और पुरस्कार वितरण 3 नवंबर को द इंटरनेशनल स्कूल में होगा।