मुरादाबाद में युवाओं से नशा से बचने का आग्रह
ख़बर संक्षेप में
गायत्री परिवार द्वारा शनिवार को युवाओं को नशा और अन्य व्यसनों से दूर रखने के उद्देश्य से युवा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। रामूवाला गणेश स्थित एस. पी. एस. एम. इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जयप्रकाश वर्मा ने शांतिकुंज हरिद्वार के उद्देश्य के बारे में बताया। छात्रों और शिक्षकों के लिए नशा मुक्त प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें 21 स्कूलों में युग साहित्य का वितरण किया गया।