
डीडीए प्राइम अपार्टमेंट्स, नरेला में लगी आग
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली के नरेला स्थित डीडीए प्राइम अपार्टमेंट्स के छठी मंजिल पर एक फ्लैट में आग लग गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए काम कर रही हैं। बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारण और नुकसान की जानकारी अभी आनी बाकी है।