
बिठूर में 400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा करेंगे सीएम
ख़बर संक्षेप में
बिठूर में 400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा करने जा रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिठूर और बिल्हौर में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। योजनाओं के लोकार्पण की तैयारियां चल रही हैं और कई विभागों से परियोजनाओं की सूची मांगी गई है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की समीक्षा की।