
मछलियों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चार घाटों पर छोड़े गए मछलियों के बीज
ख़बर संक्षेप में
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने छोटी गंडक नदी के पाखा, बगोच, सोनौला रामनगर, हेटिमपुर घाटों पर इंडियन मेजर कार्प प्रजाति के मछलियों के बीज एकत्र किए। रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत मछुआरों की आजीविका को मजबूत करने और जलीय जैव विविधता के संरक्षण के लिए यह पहल की गई है। यह कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है।