विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होने का भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान
ख़बर संक्षेप में
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होने का भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। मेरठ-करनाल राजमार्ग पर स्थित भुनी गांव में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मनिंदर पाल सिंह ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए एकता व समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।