
कनिना बस स्टैंड को मिलेगी 11 करोड़ की नई इमारत
ख़बर संक्षेप में
सालों की मांग के बाद शुरू हुआ कनिना बस स्टैंड का नया निर्माण, नारियल तोड़कर किया गया उद्घाटन। दो मंजिला इमारत में वातानुकूलित प्रतीक्षालय, डिजिटल टिकट जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। 18 महीने में पूरा होगा निर्माण।