
फसल नुकसान मुआवजा लेकर किसानों का प्रदर्शन इसराना एसडीएम दफ्तर पर
ख़बर संक्षेप में
पिछले सीजन में फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर 27 अक्टूबर को इसराना एसडीएम दफ्तर पर किसानों की सभा का प्रदर्शन होगा। इसराना तहसील में किसानों की नाराजगी का कारण पिछले दो दौर के भू-सर्वेक्षण के बाद भी मुआवजा नहीं मिलना है। किसान खरीद पर लगी रोक को हटाने और अनाज मंडी में फसल खरीद की समस्याओं के समाधान की भी मांग करेंगे।