नोएडा कोर्ट ने वेबसाइट जब्त मामले में अग्रिम जमानत खारिज की
ख़बर संक्षेप में
एस्ट्रो वेल्थ की वेबसाइट की कथित कॉपी और सर्वर जब्त करने के मामले में प्रदीप अग्रवाल की अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई। हेमा गुप्ता द्वारा 1 अप्रैल 2025 को प्रदीप को वेबसाइट डेवलपमेंट का काम सौंपने और 57,700 रुपये अग्रिम राशि देने के बाद सेक्टर-63 थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पर धोखाधड़ी और बौद्धिक संपदा चोरी का मुकदमा है।