नस्लीय टिप्पणी मामले में 5 दिन की हिरासत में इन्फ्लुएंसर आमिर
ख़बर संक्षेप में
त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणी मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही अहमदाबाद में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच करने का फैसला किया है। पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान करने और घटना से जुड़े सबूत इकट्ठा करने में जुटी है।