रामलीला मैदान: अहिरावण वध मंचित
ख़बर संक्षेप में
श्री रामायण मेला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में जहांगीरपुर के रामलीला मैदान में अहिरावण वध, नारायण ताप और राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। रामलीला के दौरान जय श्री राम के जयघोष के बीच अहिरावण वध का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के सदस्य सुरेन्द्र शर्मा सरल, मूलचंद शर्मा आदि उपस्थित थे।