
कानपुर में पुलिस जांच में नाम आने के बाद ड्राइवर ने की आत्महत्या
ख़बर संक्षेप में
चौबेपुर की आरएसपीएल कंपनी में ड्राइवर मानसिंह पाल ने एक बुजुर्ग की मौत की पुलिस जांच में अपना नाम आने के बाद शाहपुर कामा गांव में जामुन के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि आरोप लगने पर जेल जाने के डर से वह शुक्रवार शाम काम छोड़कर सीधे खेत में चला गया था। ग्रामीणों का कहना है कि वह परेशान था और कानूनी नतीजों से डरता था।