
भारत मिलाप इन बहराइच में राम और भरत के मिलन से भक्तों की आँखों में आए आँसू
ख़बर संक्षेप में
ऐतिहासिक भारत मिलाप में भगवान राम और उनके छोटे भाई भरत के मिलन से भावुक हुए बहराइच के श्रद्धालु। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम लीला कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में फायर स्टेशन चौक से शुरू होकर कई स्थानों से होते हुए बिसतखाना तक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा।