
जामिया विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने दीवार पर कूदे सांसद इमरान मसूद
ख़बर संक्षेप में
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद 12 दिनों से छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने के लिए आधी रात को 7 फुट की दीवार कूदकर जामिया विश्वविद्यालय में दाखिल हुए। उन्हें जाते समय पुलिस ने पकड़ लिया और थाने ले जाया गया, जहां 6 घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों से बात करते हुए उनका एक वीडियो सामने आया है।