
करनाल में युवक लाडवा की चाकू मारकर हत्या
ख़बर संक्षेप में
राजकुमार के बेटे अमन की अपने दोस्त रमन के साथ मौसी के घर जाते समय वाल्मीकि बस्ती में बालाजी मंदिर के पास 4-5 युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घायल अमन को सरकारी अस्पताल करनाल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।