
आगरा टीचर एमएलसी चुनाव: तीन बूथों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश
ख़बर संक्षेप में
खेरागढ़, सैया और फतेहाबाद में तीन मतदान केंद्रों पर कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद दोबारा मतदान कराने की सिफारिश की गई है। शिक्षक एमएलसी चुनाव में कथित अनियमितताओं को लेकर सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने प्रशासन से शिकायत की। दोबारा मतदान कराने के प्रस्ताव पर भारत निर्वाचन आयोग की समीक्षा होगी।