
अमेठी में आज मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित
ख़बर संक्षेप में
अमेठी में आज मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए सभी बूथों पर मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पात्र नागरिक मतदान केंद्रों पर दस्तावेज जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी ने पुष्टि की कि आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ की उपस्थिति में शिविर आयोजित किए जाएंगे।