
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा के 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी
ख़बर संक्षेप में
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते हरियाणा के 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत में गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चलने की संभावना है। चरखी दादरी और रेवाड़ी में शुक्रवार शाम को ओलावृष्टि हुई।